टॉलीवुड सुपरस्टार जूनियर NTR के फैंस के लिए चिंता की खबर है। शूटिंग के दौरान कंधे में लगी चोट के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी है। अभिनेता की सर्जरी आज हैदराबाद के KIMS अस्पताल में की जाएगी। मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों की विशेष टीम ने कंधे की चोट से पूरी तरह ठीक होने के लिए सर्जरी को जरूरी बताया है। सर्जरी के बाद NTR को कुछ समय तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। इससे पहले 28 जुलाई को उनकी टीम ने बताया था कि

शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लगी है और वह करीब 8 हफ्ते के ब्रेक पर रहेंगे। उनकी टीम ने फैंस से घबराने की अपील करते हुए कहा है कि सर्जरी और रिकवरी से जुड़ी जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा की जाएगी। फिलहाल फैंस अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

