IMD के मुताबिक, बुधवार 12 अगस्त को देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय रहेगा। पूर्वी राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं दिल्ली-NCR, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और ओडिशा में भी कई जगह भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और मध्य भारत में 15 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जबकि पहाड़ी राज्यों में 17

अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट है। बारिश की मुख्य वजह उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र और सक्रिय मानसून ट्रफ है। इसके अलावा 12 अगस्त के आसपास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे पूर्वी और मध्य भारत में बारिश बढ़ सकती है। दक्षिण भारत में भी तटीय कर्नाटक और केरल में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

