पटना में सरेआम युवक को मारी गोली, CCTV में कैद हुई वारदात |

पटना में सरेआम युवक को मारी गोली, CCTV में कैद हुई वारदात |

बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने एक युवक को सरेआम गोली मार दी। घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर ज्योतिष बाबा रोड की है, जहां मंगलवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने शुभम यादव को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी।

बताया जा रहा है कि शुभम प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री का काम करता है। अचानक हुई गोलीबारी में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है। पुलिस पुरानी रंजिश और आपसी विवाद समेत कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद राजधानी में अपराध नियंत्रण को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।