प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। पीएम मोदी ने मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस को आन-बान-शान के साथ मनाने और हर घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
पीएम मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के साथ विकसित भारत का संकल्प लेना है। उन्होंने संदेश दिया—हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा और हर मन तिरंगा।

बता दें कि 15 अगस्त को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हुई थी और अब यह वार्षिक अभियान बन चुका है।
इससे पहले NDA सांसदों की बैठक में भी तिरंगा लहराकर ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए गए थे। पीएम मोदी ने लोगों से इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है।

