हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी में मानसून के दौरान एक खौफनाक हादसा सामने आया है। यहां अचानक पहाड़ का भारी मलबा और चट्टानें एक चलती कार पर आ गिरीं। देखते ही देखते पूरी कार मलबे की चपेट में आ गई। हादसे के वक्त कार में दो लोग सवार बताए जा रहे हैं, जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को मलबे से निकालने की कोशिश की। हादसे की

तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें पहाड़ से गिरे मलबे के बीच कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रही है। मानसून के दौरान हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में पहाड़ी सड़कों पर सफर करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रशासन भी लोगों से मौसम खराब होने पर अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील करता रहा है।

