दिल्ली में संसद भवन की लाइब्रेरी बिल्डिंग में NDA संसदीय दल की ‘मंगल मिलन’ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ के नारों के साथ हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत NDA के कई वरिष्ठ नेता और सांसद मौजूद रहे। बैठक के दौरान NDA नेताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर एकजुटता और देशभक्ति का संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह

मंत्री अमित शाह समेत सभी सांसदों ने तिरंगा लहराया। इस दौरान बैठक का माहौल उत्साह और जोश से भरा नजर आया। NDA की इस ‘मंगल मिलन’ बैठक को गठबंधन की एकजुटता के प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। नेताओं ने एक-दूसरे से मुलाकात की और संसदीय एवं राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। बैठक की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद NDA नेताओं की तिरंगा लहराते हुए तस्वीरें चर्चा में हैं।

