धनबाद में झारखंड बंद को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बीजेपी ने आज झारखंड बंद का आह्वान किया है। इसी के तहत धनबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न इलाकों में घूमकर बंद को सफल बनाने की अपील की और कई दुकानों को बंद कराया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। उनका कहना

है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करना लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है। बीजेपी ने भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। बंदी के दौरान शहर में कई जगहों पर दुकानों के शटर गिरते नजर आए। वहीं, किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा। बंद का धनबाद में मिलाजुला असर देखने को मिला।

