PM मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलिस्ट से की मुलाकात, बोले- ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’ |

PM मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलिस्ट से की मुलाकात, बोले- ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’ |

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अगस्त को पीएम आवास पर मुलाकात की। ग्लासगो में हुए इन खेलों में भारत ने कुल 39 पदक जीतकर मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया।

भारतीय दल ने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 कांस्य पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “जो खेलेगा, वो खिलेगा” और हमेशा देश का हौसला बढ़ाने की अपील की। इस दौरान खिलाड़ियों के साथ भारत माता की जय का नारा भी लगाया गया। कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग भारत का सबसे सफल खेल रहा, जहां खिलाड़ियों ने 7 गोल्ड और 3 सिल्वर समेत कुल 10 पदक जीते। अब भारतीय खिलाड़ियों की नजरें आगामी एशियन गेम्स पर हैं।