यूक्रेन की राजधानी कीव में एक बार फिर जोरदार धमाकों से दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक, रूस की ओर से कीव और आसपास के इलाकों में ताजा हवाई हमले किए गए। इन हमलों में चार साल के एक बच्चे समेत कम से कम तीन लोगों की मौत की खबर है। हमले में एक घर और कई गोदामों को नुकसान पहुंचा है।

कीव के औद्योगिक और रिहायशी इलाकों में भी ताजा नुकसान की जानकारी सामने आई है। धमाकों के बाद कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहत एवं बचाव दल सक्रिय हो गए। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, हमलों में कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान कीव पर लगातार हमले हो रहे हैं। ताजा हमले के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी गई है।

