पटना में JDU युवा संगठन की बैठक, संगठन विस्तार और मजबूती पर मंथन |

पटना में JDU युवा संगठन की बैठक, संगठन विस्तार और मजबूती पर मंथन |

पटना स्थित जेडीयू के प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में युवा जनता दल यूनाइटेड की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवा संगठन को और मजबूत एवं सक्रिय बनाने, संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मंत्री निशांत कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह, मंत्री जमा खान, मुख्यालय प्रभारी अंजुम आरा, शंभू कुशवाहा और अरुण वर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष नितेश पटेल ने की। इस दौरान नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने पर भी जोर दिया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सक्रिय होकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की।