गोविंदपुर GT रोड पर खतरनाक हादसा, 40 टन एसिड से भरा टैंकर पलटा |

गोविंदपुर GT रोड पर खतरनाक हादसा, 40 टन एसिड से भरा टैंकर पलटा |

धनबाद के गोविंदपुर में जीटी रोड पर सड़क हादसे के बाद भीषण जाम लग गया। रंगाबांध के पास करीब 40 टन एसिड से भरा एक टैंकर अचानक पलट गया, जिससे दिल्ली लेन पूरी तरह बाधित हो गई। बताया जा रहा है कि कोलकाता जा रहा टैंकर एक अन्य ट्रक को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक तेज सिंह और मौके पर वीडियो बना रहा एक युवक घायल हो गया।

टैंकर पलटने के बाद सड़क पर एसिड का रिसाव भी हुआ, जिसके चलते सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। यातायात को सामान्य कराने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है। फिलहाल दिल्ली लेन पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।