मिडिल ईस्ट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने शुक्रवार को मक्का में एक अहम संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसे ‘मक्का जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट’ नाम दिया गया है। इस समझौते के तहत तीनों देशों ने एक-दूसरे की सामूहिक सुरक्षा मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई है।

समझौते की सबसे बड़ी बात यह है कि तीनों में से किसी एक देश पर सशस्त्र हमला होने की स्थिति को तीनों देशों पर हमला माना जाएगा। यह समझौता ऐसे समय हुआ है जब मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ा हुआ है और सऊदी अरब को क्षेत्रीय हमलों का खतरा बना हुआ है। तुर्किए और पाकिस्तान के साथ सऊदी अरब के पहले से सैन्य संबंध रहे हैं, लेकिन यह समझौता तीनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने का संकेत माना जा रहा है। हालांकि, तीनों देशों ने साफ किया है कि यह समझौता रक्षात्मक प्रकृति का है और किसी खास देश के खिलाफ नहीं है।

