JSSC-CGL भर्ती पर फिर उठे सवाल, बाबूलाल मरांडी ने CBI जांच की मांग की |

JSSC-CGL भर्ती पर फिर उठे सवाल, बाबूलाल मरांडी ने CBI जांच की मांग की |

झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा को लेकर सियासी घमासान एक बार फिर तेज हो गया है। बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। बाबूलाल मरांडी ने दावा किया है कि ED की छापेमारी के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी बताए जाने वाले विनोद सिंह के परिसर से JSSC-CGL परीक्षा के एडमिट कार्ड मिले थे।

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड किसी निजी परिसर तक कैसे पहुंचे? बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अगर JSSC-CGL की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी थी, तो सरकार इन गंभीर आरोपों की स्वतंत्र जांच से पीछे क्यों हट रही है? उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र CBI जांच कराने की मांग की है। बाबूलाल का कहना है कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मामले में सच्चाई सामने आना बेहद जरूरी है। वहीं, JSSC-CGL परीक्षा को लेकर पहले से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच बीजेपी के इस आरोप ने झारखंड की सियासत को और गरमा दिया है। अब निगाहें सरकार के जवाब और जांच को लेकर अगले कदम पर हैं।