झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने लगातार दूसरे दिन विधायकों के साथ विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने परीक्षाओं में कथित तौर पर नौकरी बेचने के आरोपों को लेकर सरकार पर निशाना साधा और पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग की।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब तक JMM-कांग्रेस सरकार मामले में CBI जांच का आदेश नहीं देती, तब तक बीजेपी सरकार को चैन से नहीं बैठने देगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्रों के साथ न्याय दिलाने के लिए संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान बीजेपी विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। बीजेपी का आरोप है कि JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर छात्रों के बीच लगातार असंतोष है और सरकार को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।

