सम्राट चौधरी ने मिथापुर-महुली एलिवेटेड रोड का किया निरीक्षण |

सम्राट चौधरी ने मिथापुर-महुली एलिवेटेड रोड का किया निरीक्षण |

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में निर्माणाधीन मिथापुर-महुली एलिवेटेड पथ का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य के दौरान आम लोगों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

मिथापुर-महुली एलिवेटेड पथ को पटना की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है। इसके पूरा होने से शहर के इस महत्वपूर्ण मार्ग पर यातायात दबाव कम होने और लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने निर्माण एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों को काम की लगातार निगरानी करने और गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए।