दिल्ली एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग का भंडाफोड़ |

दिल्ली एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग का भंडाफोड़ |

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने सोने की तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। अधिकारियों ने यात्री के सामान में मौजूद इलेक्ट्रिक स्कूटर की जांच के दौरान 869.5 ग्राम 24 कैरेट सोना बरामद किया।

जानकारी के मुताबिक, यात्री जेद्दा से मुंबई और फिर फ्लाइट नंबर 6E-6133 से दिल्ली पहुंचा था। इंटेलिजेंस इनपुट और पैसेंजर प्रोफाइलिंग के आधार पर उसे IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर रोका गया। एक्स-रे स्क्रीनिंग के दौरान सामान और हैंड बैगेज में संदिग्ध तस्वीरें दिखाई दीं।

इसके बाद इलेक्ट्रिक स्कूटर की गहन जांच की गई। जांच में स्कूटर के टायरों के सॉलिड कोर के अंदर बेहद शातिर तरीके से छिपाए गए 24 कैरेट सोने के 19 कटे हुए टुकड़े मिले।

कस्टम्स ने सोना जब्त कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।