तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद में चल रहे सड़क विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने हैदराबाद और HMDA के सभी रोड प्रोजेक्ट्स को एक सिंगल सिस्टम के तहत लाने का आदेश दिया है, ताकि परियोजनाओं में बेहतर समन्वय और तेजी लाई जा सके।
सीएम ने रेडियल रोड-1 को भारत फ्यूचर सिटी से जोड़ने के लिए 9 दिसंबर की समय सीमा तय की है। इसके अलावा उन्होंने आउटर रिंग रोड यानी ORR के रखरखाव को और सख्त करने तथा सड़क विस्तार से जुड़ी जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति की नियमित निगरानी करने और निर्धारित समयसीमा के भीतर काम पूरा करने पर जोर दिया। सरकार का लक्ष्य है कि बेहतर सड़क नेटवर्क के जरिए हैदराबाद और प्रस्तावित भारत फ्यूचर सिटी के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत किया जाए।
