राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर PM मोदी की बड़ी अपील, ‘लोकल’ कपड़ों को दें बढ़ावा |

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर PM मोदी की बड़ी अपील, ‘लोकल’ कपड़ों को दें बढ़ावा |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर देशवासियों से स्थानीय कपड़ों और भारत की पारंपरिक बुनाई को बढ़ावा देने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर लोगों से अपने पसंदीदा हथकरघा उत्पादों के वीडियो और ‘गेट रेडी विद मी’ यानी GRWM वीडियो शेयर करने को कहा। साथ ही #NationalHandloomDay का इस्तेमाल करने की अपील की।

7 अगस्त को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में 12वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। इस दौरान संत कबीर हथकरघा पुरस्कार और 2025 के राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार समेत कुल 22 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। भारत की विविध हथकरघा परंपराओं पर आधारित चार स्मारक डाक टिकट भी जारी होंगे। कपड़ा मंत्रालय के मुताबिक, हथकरघा क्षेत्र 35 लाख से अधिक लोगों की आजीविका का साधन है, जिनमें 70 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं हैं। यह दिवस 1905 के स्वदेशी आंदोलन की याद में हर साल 7 अगस्त को मनाया जाता है।