स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने अस्पताल पहुंचकर सरयू राय का जाना हाल |

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने अस्पताल पहुंचकर सरयू राय का जाना हाल |

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने वरिष्ठ विधायक और जमशेदपुर पश्चिम से विधायक सरयू राय की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना। विधानसभा सत्र के दौरान सदन में सरयू राय को नहीं देखकर मंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पता चला कि अचानक तबीयत खराब होने के कारण उन्हें रांची के क्वेरेस्टा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसके बाद डॉ. इरफान अंसारी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों की पूरी टीम से सरयू राय के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान भावुक होते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि सरयू राय उनके लिए सिर्फ वरिष्ठ विधायक नहीं, बल्कि अभिभावक के समान हैं। उन्होंने कहा कि सरयू राय ने हमेशा उन्हें स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने सरयू राय को झारखंड की राजनीति का अनुभवी, सिद्धांतवादी और बेबाक नेता बताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।