बंटी यादव के परिवार को तेजस्वी यादव ने दी 5 लाख की आर्थिक मदद |

बंटी यादव के परिवार को तेजस्वी यादव ने दी 5 लाख की आर्थिक मदद |

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दिवंगत बंटी यादव के परिवार से मुलाकात कर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस संरक्षण में चल रहे सेक्स रैकेट का विरोध करने पर कुछ दिन पहले अपराधियों ने बंटी यादव की बेरहमी से हत्या कर दी।

तेजस्वी यादव ने कहा कि घटना के पहले दिन से ही उनकी पार्टी और उन्होंने पीड़ित परिवार से संपर्क बनाए रखा और हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने बंटी यादव के बच्चों की पढ़ाई और बेहतर भविष्य के लिए परिवार को 5 लाख रुपये का चेक सौंपा।

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने सरकार से मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, 50 लाख रुपये मुआवजा, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।