रांची में युवक की हत्या का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार |

रांची में युवक की हत्या का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार |

रांची के राहे थाना क्षेत्र के परमडीह धुंगरीटोला गांव में सुनसान इलाके में हुई एक व्यक्ति की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 4 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि अज्ञात व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण वे लूट की योजना बना रहे थे। इसी दौरान सभी नशे की हालत में थे और मृतक ने कथित तौर पर उन्हें गाली दी। इससे गुस्से में आकर आरोपियों ने फरसा से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल फरसा बरामद किया गया है। पुलिस ने एक हीरो स्प्लेंडर बाइक, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी जब्त किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।