अंडाल पुलिस ने चुनावी हिंसा मामले में वीर बहादुर सिंह को गिरफ्तार किया |

अंडाल पुलिस ने चुनावी हिंसा मामले में वीर बहादुर सिंह को गिरफ्तार किया |

वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद दर्ज चुनावी हिंसा के एक मामले में अंडाल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बहुला ग्राम पंचायत के उप-प्रधान एवं पांडवेश्वर के पूर्व विधायक के करीबी माने जाने वाले वीर बहादुर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में वीर बहादुर सिंह की पिछले लगभग तीन माह से तलाश की जा रही थी। गुरुवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर अंडाल थाना पुलिस ने मधुपुर क्षेत्र में छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें अंडाल थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं।

गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही पांडेश्वर एवं आसपास के क्षेत्रों में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि वीर बहादुर सिंह तृणमूल कांग्रेस शासनकाल के दौरान अपने क्षेत्र के चर्चित जनप्रतिनिधियों में गिने जाते रहे हैं। हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।