झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि JSSC-CGL और JPSC परीक्षाओं में सीटों और नौकरियों की खरीद-फरोख्त के आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए CBI जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही छात्रों के आंदोलन के साथ खड़ी रही है और दिसंबर 2024 के विधानसभा शीतकालीन सत्र में भी इस मामले की CBI जांच की मांग उठाई

थी। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अब पूरे देश से इस मामले की CBI जांच की मांग उठ रही है और सरकार को छात्रों की आवाज सुननी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जांच नहीं कराती है तो बीजेपी छात्रों के अधिकारों की लड़ाई आगे भी पूरी ताकत के साथ जारी रखेगी। वहीं, सरकार की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

