उत्तराखंड के हल्द्वानी में स्थित मंगल पड़ाव इलाके के नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही बैंक कर्मचारियों ने तुरंत बाहर निकलकर इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में बैंक के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है।

