हैदराबाद के सैदाबाद थाना क्षेत्र स्थित सिंगरेनी कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। 35 वर्षीय हामेर उर्फ अमेर की एक हमलावर ने धारदार हथियार से सरेआम हमला कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, घटना 4 अगस्त की सुबह हुई, जब आरोपी ने कथित तौर पर नारियल काटने वाले तेजधार हथियार से कई वार किए। प्रारंभिक जांच में इस हत्या के पीछे पड़ोसी के साथ पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस ने मुख्य संदिग्ध सुमन के

खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले की हर पहलू से जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

