JPSC परीक्षा में हुई धांधली की सीबीआई जांच की मांग को लेकर JLKM का एकदिवसीय महाधरना आयोजित।

JPSC परीक्षा में हुई धांधली की सीबीआई जांच की मांग को लेकर JLKM का एकदिवसीय महाधरना आयोजित।

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) धनबाद जिला के तत्वावधान में आज धनबाद जिला मुख्यालय के समीप मैंमको मोड़ पर JPSC परीक्षा में हुई कथित धांधली की सीबीआई जांच की मांग को लेकर एकदिवसीय महाधरना का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री शक्ति नाथ महतो ने की, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महासचिव श्री सलाउद्दीन अंसारी ने किया। महाधरना में बड़ी संख्या में पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी जिला पदाधिकारी प्रखंड पदाधिकारी एवं सभी विंग के पदाधिकारी महिला,युवा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष एवं डुमरी विधायक माननीय जयराम कुमार महतो ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि JPSC परीक्षा में अनियमितताएं हुई हैं, तो उसकी निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराई जानी चाहिए, ताकि सत्य सामने आए और दोषियों को कानून के अनुसार कठोर दंड मिले।

उन्होंने कहा कि झारखंड के लाखों छात्र वर्षों की मेहनत और संघर्ष के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होते हैं। यदि चयन प्रक्रिया पर ही प्रश्नचिह्न लग जाए, तो युवाओं का विश्वास व्यवस्था से उठ जाता है। इसलिए सरकार को छात्रों की भावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र सीबीआई जांच की अनुशंसा करनी चाहिए।

महाधरना के माध्यम से उपस्थित छात्र-युवाओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में परीक्षा प्रणाली को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की मांग की तथा चेतावनी दी कि यदि सरकार इस गंभीर विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। महा धरना के उपरांत जिला अध्यक्ष शक्ति नाथ महतो की अगवाई मैं एक ज्ञापन उपयुक्त धनबाद को सोपा गया
प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिंहा की रिपोर्ट धनबाद से