उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 59,019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें 17,399.50 करोड़ रुपये राजस्व व्यय और 41,620.04 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय का प्रावधान किया गया है। बजट पेश होने के दौरान विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सदन में जोरदार हंगामा किया। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने और सदन की कार्यवाही बाधित

करने का आरोप लगाया। हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने समाजवादी पार्टी के विधायक सचिन यादव को सदन में मुख्यमंत्री की फोटो लेने के मामले में पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया। लगातार शोर-शराबे के चलते विधानसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। बाद में प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष के आचरण को अलोकतांत्रिक और सदन की गरिमा के विपरीत बताया।

