थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 को मंगलवार को उड़ान के दौरान अचानक टर्बुलेंस (हवा के तेज झटकों) का सामना करना पड़ा। इस दौरान विमान की ऊंचाई में थोड़े समय के लिए अचानक बदलाव आया, जिससे यात्रियों को तेज झटके महसूस हुए। एयर इंडिया के अनुसार, विमान ने दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्री तथा क्रू सदस्य

सुरक्षित बाहर निकल गए। घटना में कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट पर मौजूद मेडिकल सुविधा केंद्र में जांच और उपचार के लिए भेजा गया। एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा कंपनी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। मामले की जांच में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है।

