बिहार के सुपौल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। भीमनगर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में धान के खेत में अचानक एक करीब 4 फीट 16 इंच लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने समझदारी दिखाते हुए मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से रस्सी से बांधा। वन विभाग के समय पर नहीं पहुंचने पर एक युवक मगरमच्छ को कंधे पर उठाकर सीधे भीमनगर थाना पहुंच गया।

इस अनोखी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम थाने पहुंची, मगरमच्छ की स्वास्थ्य जांच की और उसे सुरक्षित कोसी नदी में छोड़ दिया। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में खुद जोखिम न उठाएं, बल्कि तुरंत विभाग को सूचना दें ताकि वन्यजीवों का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।

