सावन के पहले सोमवार पर देशभर के शिव मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। उज्जैन के महाकाल मंदिर में रात ढाई बजे पट खुलने के बाद भस्म आरती हुई, जिसमें पंचामृत अभिषेक और विशेष श्रृंगार के साथ बाबा महाकाल की पूजा की गई। शाम को परंपरा के अनुसार बाबा महाकाल की शाही सवारी भी निकाली जाएगी। वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए पहुंचे

श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया, जबकि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में भी सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों की भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। सावन के पहले सोमवार पर देशभर के शिवालयों में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

