झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम के नेतृत्व में पाकुड़ के पुराना डीसी चौक पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जा रही है। प्रतिमा स्थापना का कार्य अंतिम चरण में है। आगामी 4 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया जाएगा।

इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्री, राजमहल सांसद विजय हांसदा, झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा, महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू सहित कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। प्रतिमा स्थापना कार्य के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

