एनटीपीसी केरेडारी के पाण्डु बैरियर के समीप गुरुवार की रात को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। नकाश कम्पनी के कोयला परिवहन में लगे एक हाइवा वाहन की चपेट में आने से एक बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, गनीमत रही कि बाइक चालक समय रहते संभल गया और उसकी जान बच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक सुरक्षित बताया जा रहा है।

क्योंकि ट्रांसपोर्टिंग कर रही नकाश कंपनी में अप्रशिक्षित चालक रहने के कारण ऐसी दुर्घटना होते रहती है चालक कम पैसे में हाइवा को चलाते हैंस्थानीय लोगों का कहना है कि पाण्डु बैरियर और आसपास के क्षेत्रों में भारी वाहनों का तेज रफ्तार परिचालन लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने और सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी जनहानि से बचा जा सके।

