केरेडारी/बड़कागांव। केरेडारी प्लस टू हाई स्कूल में गुरुवार को अंचलाधिकारी बिपिन चंद्र विश्वास ने छात्रों को नैतिक शिक्षा और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। सीओ विद्यालय प्रबंधन समिति के चुनाव की व्यवस्था का जायजा लेने स्कूल पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान वे छात्रों के स्टडी रूम पहुंचे और उनसे बातचीत की। छात्रों से संवाद करते हुए सीओ ने कविता की पंक्तियां सुनाकर उनका हौसला बढ़ाया: _”धीरे-धीरे यहां मौसम बदलने लगा है, वातावरण सो रहा था, अब आंख

मलने लगा है”_ उन्होंने छात्रों से पढ़ाई के महत्व पर चर्चा की और कहा कि संघर्षों से घबराए बिना लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। सीओ ने छात्रों को राष्ट्रहित में समर्पित होकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने का संदेश दिया। सीओ की बातों से प्रभावित छात्रों ने कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और भविष्य में आईएएस-आईपीएस बनकर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

