देश के कई राज्यों में विधानसभा उपचुनाव के दौरान मतदान के बीच तनाव की घटनाएं सामने आईं। बिहार के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में पटना के एएन कॉलेज स्थित मतदान केंद्र के बाहर भाजपा और जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई, उस समय जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर और भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं गुजरात के वडोदरा की

मांजलपुर सीट पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी और धक्का-मुक्की हुई। हालांकि पुलिस की मौजूदगी से मतदान प्रभावित नहीं हुआ। इस बीच मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोग ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और कहीं भी मतदान का समय बढ़ाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

