पाकुड़ में झारखंड आंदोलन के पुरोधा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापना की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। गुरुवार को लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने पुराने डीसी चौक स्थित प्रतिमा निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्यों का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि यहां लगभग 14 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा स्थापित की जा रही है, जिसका अनावरण 4 अगस्त को उनकी प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर किया जाएगा। विधायक ने कहा कि शिबू सोरेन ने झारखंड और यहां के लोगों के अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया और उनका संघर्ष हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। निरीक्षण के दौरान झामुमो के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे

