धनबाद टोयोटा द्वारा आज स्किल कॉन्टेस्ट 2026 का सफल आयोजन किया गया। टोयोटा द्वारा आयोजित इस स्किल कॉन्टेस्ट में विभिन्न विभागों के लिए अलग-अलग कौशल मानदंडों के आधार पर कुल 400 प्रतिभागियों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में आरएसवाईए ग्रुप से कुल 25प्रतिभागियों का चयन हुआ है। ये सभी चयनित प्रतिभागी आगामी टोयोटा द्वारा आयोजित आधिकारिक स्किल कॉन्टेस्ट में अपने-अपने डीलरशिप का प्रतिनिधित्व करेंगे तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को संस्थान के निदेशक यश आदित्य ने सम्मानित किया। विजेताओं की सूची इस प्रकार है- सर्विस एडवाइजर (बॉडी एंड पेंट) – गोपी गोराई सर्विस एडवाइजर (जनरल सर्विस) – राहुल कुमार मंडल

बॉडी टेक्नीशियन मो. आफताब आलम पेंट टेक्नीशियन मो. आरिफ अंसारी यू-ट्रस्ट प्रोक्योरमेंट ऑफिसर – संपद नारायण तफादार गेस्ट रिलेशन – निशु कुमारी बर्मन जीईएम सेल्स – रमेश पोद्दार पार्ट्स एग्जीक्यूटिव – अमन अहमद जनरल टेक्नीशियन – हस्नैन अंसारी टी एल सेल्स – शैलेन्द्र तिवारी कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों के रनर अप प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। विजेता एवं रनर अप सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इस अवसर पर निदेशक यश आदित्य ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँकर्मचारियों के कौशल विकास, टीम भावना और ग्राहक सेवा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभीविजेताओं को आगामी टोयोटा स्किल कॉन्टेस्ट के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर ग्रुप सेल्स जीएम सुनील सिंह, सर्विस जीएम सुप्रतिम देबनाथ, अजय सिंह,चिरंजीब मुखर्जी सहित संस्थान के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

