हजारीबाग में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला। परिषदन भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि 14वीं सिविल सेवा परीक्षा समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। मरांडी ने OMR शीट में कथित हेराफेरी, कटऑफ अंक सार्वजनिक नहीं करने और ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को काम देने जैसे आरोप लगाए। उन्होंने मांग की कि JPSC और

JSSC में कार्यरत सभी कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों को तत्काल हटाकर पूरे मामले की CBI जांच कराई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। वहीं, SIR को लेकर विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की निगरानी में पूरी प्रक्रिया चल रही है, इसलिए धांधली के आरोप निराधार हैं।

