छतर धाम में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्धा, पाँच दिवसीय हरिनाम यज्ञ का भव्य समापन |

छतर धाम में गुरु पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्धा, पाँच दिवसीय हरिनाम यज्ञ का भव्य समापन |

गुरु पूर्णिमा के परम पावन अवसर पर हर ओर गुरु भक्ति का उल्लास देखा गया जिसमें लोगों ने शिष्य के रूप में गुरु पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया।इधर छतर धाम में गुरु पूर्णिमा के अवसर अलग ही उल्लास दिखा जिसमे सवेरे से ही शिष्य गुरु भक्ति में लीन थे सभी नें विधिवत गुरु पूजन कर आशिर्बाद लिया।

आश्रमचार्य आचार्य रामशरण गिरी नें बताया की गुरु तत्व की महिमा अपरंपार है जो जिसके बिना भवसागर से पार नही उतरा जा सकता।बगैर गुरु के शरण में आये यह जीवन सार्थक नही हो सकता यही वो तत्व है जो मनुष्य को घने अंधेरे से निकालकर परम प्रकाश की ओर ले जाता है।छतर धाम में पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित पाँच दिवसीय हरिनाम यज्ञ का भव्य समापन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और पुण्य के भागी बने।