गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री सत्य साईं सेवा संगठन के विभिन्न सेवा केंद्रों में श्रद्धा और भक्ति के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। छोटी अलीगंज, मोहनपुर, महेशपुर, मनिहारी टोला, बेगमपुरा, कुमिर खोला और बिलकांधी सहित कई केंद्रों में भक्तों ने भगवान श्री सत्य साईं बाबा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान भजन, सत्संग, गुरु वंदना, महाआरती और

नारायण सेवा का आयोजन किया गया तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. देवकांत ठाकुर ने कहा कि गुरु पूर्णिमा गुरु के प्रति श्रद्धा और समर्पण का पर्व है। उन्होंने भगवान श्री सत्य साईं बाबा के प्रेम, सेवा, सत्य और मानवता के संदेश को जीवन में अपनाने की अपील करते हुए सत्य, धर्म, शांति, प्रेम और अहिंसा के मूल्यों पर चलने का संदेश दिया।

