हजारीबाग के नगवां निवासी और विनोबा भावे विश्वविद्यालय के जियोलॉजी विभाग में कार्यरत शीला देवी के पुत्र संजीत कुमार की नीट परीक्षा में सफलता पर उनकी माता को विश्वविद्यालय में सम्मानित किया गया। कुलपति कक्ष में आयोजित समारोह में कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा, स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता और विभागाध्यक्ष एच.एन. सिन्हा ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद संजीत ने मेहनत और दृढ़ संकल्प से यह सफलता हासिल कर युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां विश्वविद्यालय और समाज दोनों के लिए गौरव की बात हैं। कार्यक्रम में कई शिक्षकों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने संजीत और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं।

