प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने झारखंड के चर्चित कोयला तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए धनबाद में 31 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत अनिल गोयल, एलबी सिंह, हरेंद्र चौहान और अन्य से जुड़े परिसरों पर की गई। ईडी के अनुसार, जांच में एलबी सिंह के करीब ₹160 करोड़ के म्यूचुअल फंड निवेश को फ्रीज किया गया

है, जबकि ₹1.02 करोड़ नकद भी जब्त किए गए हैं। इसके अलावा 200 से अधिक संदिग्ध अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और खातों की किताबें बरामद हुई हैं। ईडी ने बताया कि जांच झारखंड पुलिस की एफआईआर के आधार पर शुरू हुई है, जिनमें अवैध कोयला खनन, कोयला तस्करी और जबरन वसूली के आरोप शामिल हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

