पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 183/ 26, धारा 351(2)/352/115(2)/117(2) के प्राथमिकी अभियुक्त उमाकांत शाह, पिता तेज नारायण शाह, ग्राम गौरीपुर, थाना हिरणपुर जिला पाकुड़ को पुलिस ने न्याय हिरासत में भेज दिया।

अभियुक्त को सदर अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में कार्यरत कर्मी धनंजय इनंदी के साथ मारपीट करने एवं वादी का एक उंगली फ्रैक्चर करने के पश्चात वादी द्वारा कांड अंकित कराया गया था।

