कोयला पेंशन पर बड़ा अपडेट! फोरम की मांगों पर सरकार ने शुरू की समीक्षा |

कोयला पेंशन पर बड़ा अपडेट! फोरम की मांगों पर सरकार ने शुरू की समीक्षा |

कोल एम्प्लॉइज फोरम ने कोयला पेंशनधारियों की न्यूनतम मासिक पेंशन ₹10,000 करने और मौजूदा पेंशन में औद्योगिक महंगाई भत्ता (आईडीए) जोड़ने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के समक्ष अपनी मुहिम तेज कर दी है। 27 जुलाई को फोरम के अध्यक्ष और महासचिव ने नई दिल्ली में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री को ज्ञापन सौंपा, जिस पर मंत्री ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।

इसके अगले दिन फोरम के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त सचिव रूपिंदर बराड़ से मुलाकात कर अपनी मांग दोहराई। साथ ही 3,000 से अधिक विधवा पेंशनधारियों को राजपत्र अधिसूचना के बावजूद ₹1,000 की बढ़ी हुई पेंशन का भुगतान नहीं होने का मुद्दा भी उठाया। इस पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री कार्यालय में भी ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।