पाकुड़ से ब्याहुत कलवार सेवा समिति के सदस्यों का दल 20वें निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर के आयोजन के लिए रवाना हुआ। समिति पिछले 20 वर्षों से लगातार कांवरियों की सेवा करती आ रही है। शिविर में काली मसालेदार नींबू चाय, शरबत, सत्तू, नाश्ता, दोपहर और रात्रि का भोजन, आरती-भोग प्रसाद, नूरानी तेल तथा दवाइयों की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी।

दांडी बम, डाक बम, साधारण बम और मोटरसाइकिल बम सहित सभी प्रकार के शिवभक्तों को सेवा प्रदान की जाएगी। यह शिविर 30 जुलाई से 28 अगस्त तक लगातार संचालित होगा। समिति के अध्यक्ष एवं भूतपूर्व सैनिक विश्वनाथ भगत, सचिव तारकेश्वर भगत, कोषाध्यक्ष कैलाश भगत सहित करीब 30 सेवादार एक माह की खाद्य सामग्री और आवश्यक सामान के साथ सेवा कार्य के लिए रवाना हुए।

