पाकुड़ में विधायक निसात आलम ने शौचालय निर्माण का किया शुभारंभ |

पाकुड़ में विधायक निसात आलम ने शौचालय निर्माण का किया शुभारंभ |

पाकुड़ विधायक निसात आलम ने रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शौचालय बनने से खिलाड़ियों, विद्यार्थियों और आम लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। इसके बाद विधायक ने जिला कांग्रेस कार्यालय में SIR अभियान की समीक्षा को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में पात्र मतदाताओं का एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाने और उन्हें समय पर बीएलओ के पास जमा कराने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। विधायक ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी जरूरी है। बैठक में कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।