डीसी हेमंत सती ने चट्टीबरियातु विस्थापितों से किया संवाद |

डीसी हेमंत सती ने चट्टीबरियातु विस्थापितों से किया संवाद |

केरेडारी/बड़कागांव। एनटीपीसी चट्टी बरियातू परियोजना से प्रभावित भू-रैयतों की समस्याओं को लेकर उपायुक्त हेमंत सती ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। वर्षों से सड़क, बिजली, पानी और पुनर्वास को लेकर संघर्ष कर रहे विस्थापितों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।

उपायुक्त ने प्रस्तावित आवास स्थल, स्कूल, पंचायत भवन और अन्य आधारभूत सुविधाओं के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। बिरहोर कॉलोनी स्थित विद्यालय में उन्होंने बच्चों को तीन पोशाक देने और खापिया आंगनबाड़ी केंद्र की सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए। चट्टी बरियातू माइंस का भी निरीक्षण कर विस्तार में आ रही दिक्कतों पर चर्चा की।

डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन सड़क, बिजली, पानी, पुनर्वास समेत सभी लंबित समस्याओं को जनवरी-फरवरी 2027 तक हल करने के लिए गंभीर है और ठोस कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एसपी अमन कुमार, डीडीसी रिया सिंह, एसडीओ आदित्य पांडेय सहित कई अधिकारी और एनटीपीसी प्रतिनिधि मौजूद थे।