4 अगस्त को शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण |

4 अगस्त को शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण |

4 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर पुराने डीसी चौक में प्रतिमा का होगा अनावरण, झामुमो की बैठक में बनी रणनीति

पाकुड़। झामुमो जिला समिति की बैठक जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 4 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस दिन पुराने डीसी चौक पर गुरुजी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस अवसर पर जिले भर से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने सभी प्रखंड और नगर समिति के पदाधिकारियों को कार्यक्रम की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली और हरिवंश चौबे ने कहा कि दिशोम गुरु सभी के आदर्श हैं। पंचायत स्तर तक उनके पुण्यतिथि और प्रतिमा अनावरण की जानकारी पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

जिला सचिव माइकिल मुर्मू ने अपील की कि अधिक से अधिक कार्यकर्ता और समर्थक पाकुड़ पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। बैठक में मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा भी की गई।