बिरहोर समुदाय के बीच पहुंचे DC हेमंत सती, अगस्त में लगेगा विशेष शिविर |

बिरहोर समुदाय के बीच पहुंचे DC हेमंत सती, अगस्त में लगेगा विशेष शिविर |

हजारीबाग के उपायुक्त हेमंत सती ने गुरुवार को कटकमसांडी प्रखंड के बिरहोर टोला, कंडसार का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिरहोर समुदाय की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए अगस्त के पहले शनिवार को विशेष बहुउद्देशीय शिविर लगाने की घोषणा की।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बिरहोर टोला में आवास, पेयजल, राशन, पेंशन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। कई घरों में बारिश के दौरान छत से पानी रिसने की शिकायत मिलने पर तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए गए। उन्होंने नव प्राथमिक विद्यालय, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए। प्रस्तावित शिविर में आधार, राशन कार्ड, बैंक खाता, जन्म प्रमाण पत्र, मंईयां सम्मान योजना और स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा।