पाकुड़ की जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR-2026 के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में सभी निर्वाचन पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन, ASDD सूची, अनमैप्ड मतदाताओं और लंबित कार्यों की प्रखंडवार समीक्षा की गई।

जिन क्षेत्रों में डिजिटाइजेशन की गति धीमी पाई गई, वहां विशेष कार्ययोजना बनाकर अगले दिन शाम तक कम से कम 90 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि निर्वाचन कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रपत्र की सावधानीपूर्वक जांच कर त्रुटिरहित तरीके से अपलोड किया जाए, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और विश्वसनीय बन सके।

