हजारीबाग में ‘मेरा युवा भारत’ की जिला सलाहकार सह समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। उपायुक्त हेमंत सती के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त रिया सिंह ने की। बैठक में जिला युवा अधिकारी रुद्र शेखर ने ‘मेरा युवा भारत’ पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण और विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी प्लस-टू विद्यालयों और महाविद्यालयों में नोडल पदाधिकारी एवं परिसर प्रतिनिधि

नियुक्त किए जाएंगे। साथ ही सर्वाधिक पंजीकरण कराने वाले संस्थानों को जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सम्मानित किया जाएगा। उप विकास आयुक्त ने सभी विभागों और शैक्षणिक संस्थानों को आपसी समन्वय के साथ अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में अभियान के प्रभावी संचालन और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

